बांदा। पांच दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन दीक्षा समारोह के साथ हुआ। बच्चों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया गया। जवाहर नवोदय विद्यालय, दुरेड़ी में शनिवार को दीक्षा समारोह की शुरूआत प्रार्थना से की गई। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य डॉ.एसपी त्रिपाठी ने कहा कि हमें सजग रहकर समाज व राष्ट्र सेवा के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। स्काउट गाइड मास्टर नरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि स्काउट के जरिए विषम परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन निपुणता से किया जा सकता है। इस अवसर पर स्काउट-गाइड्स के बीच टेंट पिचिंग, बिना बर्तन खाना बनाने की प्रतियोगिता हुई। इसमें सूरजमुखी टोली प्रथम, नागराज टोली द्वितीय व उगता सूरज टोली तृतीय रहीं। शाहीन नसीम, टीचर केपी अग्रवाल, वीके तिवारी, भागीरथी पटेल व आरके मिश्रा समेत तमाम लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
और पढ़ें