बबेरू। ब्राइट टैलेंट प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। शामिल सभी छात्र-छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार मिला।
तिंदवारी रोड ब्राइट कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में आयोजित प्रतियोगिता के दो ग्रुपों में 33 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। ए ग्रुप में 21 व बी ग्रुप में 12 छात्र-छात्राएं शामिल रहे। ए ग्रुप में 92 अंक हासिल कर नागेंद्र सिंह अव्वल रहा। सिद्धार्थ श्रीवास्तव 91 व दामिनी गुप्ता 89 अंकों के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। बी ग्रुप में 52 अंक प्राप्त कर धनेश्वरी गुप्ता अव्वल रहीं। संदीप कुमार गुप्ता 48 व सीमा साहू 47 अंकों के साथ दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। दोनों ग्रुपों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वालों को शील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार मिला।
जिला पंचायत सदस्य गजेंद्र सिंह पटेल, चंद्रपाल कुशवाहा व ग्राम पंचायत अधिकारी प्रभाकर पटेल ने नगद ईनाम दिया। अध्यक्षता सहायक खंड विकास अधिकारी राकेश द्विवेदी व संचालन लवलेश सिंह पटेल ने किया। निदेशक अभिषेक सिंह पटेल, टीचर सुरेश वर्मा, गुलशन पटेल, रोहित द्विवेदी, संजीव पटेल, महेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे।