एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अलीगंज व रजा इलेवन अगले दौर में

Banda Updated Sun, 09 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। बुंदेलखंड हाईजीन चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में अलीगंज इलेवन और रजा इलेवन ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। रविवार को आरसीसी और एमडी वारियर्स तथा कर्वी और घाटमपुर के बीच मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राइफल क्लब ग्राउंड में शनिवार को पहले मैच में टास जीतकर बल्लेबाजी करते हुए अलीगंज इलेवन ने निर्धारित 15 ओवर में 129 रन बनाए। वकील ने 30 और बादशाह ने 26 रनों का योगदान दिया। सिंचाई विभाग क्लब के गेंदबाज दुर्गेश ने 3 और प्रदीप ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंचाई विभाग क्लब की पूरी टीम 100 रनों पर सिमट गई। शोभित ने 45 और राजा ने 24 रन बनाए। अलीगंज इलेवन के गेंदबाज रफीक ने दो विकेट लिए।
दूसरे मैच में रजा इलेवन ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आसिफ के 53 और शेरू के 29 रनों की बदौलत निर्धारित 15 ओवरों में 127 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। नटखट क्लब के गेंदबाज कमल ने 3 और अदनान ने 2 खिलाड़ियों को आउट किया। नटखट क्लब की पूरी टीम मात्र 56 रनों पर आउट हो गई। अंपायर सरन, जौंटी, गावस्कर, नवीन विश्वकर्मा, स्कोरर गुड्डू, कमेंटेटर इशरत व तौफीक और मैच रेफरी राजेंद्र अवस्थी और असद अल्वी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें