एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हड़ताल के दूसरे दिन भी करोड़ों का कारोबार ठप

Banda Updated Wed, 12 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। वेतन पुनरीक्षण संबंधी द्विपक्षीय वार्ता विफल होने के बाद यूपी बैंक इंपलाइज यूनियन की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। बैंक कर्मियों ने मांगें नहीं माने जाने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। बैंकों में कामकाज ठप होने से 50 करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर हड़ताल के दूसरे दिन इलाहाबाद बैंक मुख्य शाखा परिसर में कर्मियों ने धरना दिया। सरकार एवं आईबीए की कार्मिक विरोधी नीतियों के खिलाफ नारे लगाए। जिला मंत्री हरिनारायण तिवारी व मंडलीय मंत्री राघवेंद्र शुक्ला ने कहा कि यदि भारत सरकार और आईबीए की बैंक कर्मियों के खिलाफ यही नीयत व नीति रही तथा यूएफबीयू की न्यायोचित मांगें नहीं मानी गईं तो संगठन अनिश्चितकालीन हड़ताल करेगा। धरने में हरीप्रसाद वर्मा, अमित कुमार श्रीवास्तव, कैलाशचंद्र दुबे, राघवेंद्र शुक्ला, अमित सिन्हा, दीपक कुमार, जावेद नियाजी, अभिषेक गुप्ता, अनिल कुमार मिश्रा, हरिनारायण तिवारी, वीआरके गुबरेले, राकेशचंद्र, शिवकुमार गुप्ता, झल्लूराम, जागेश्वर, चंद्रशेख्र, कैलाशचंद्र भारतीय, नवल, अशोक, जितेंद्र कुमार, कमलेश सिंह, भोला प्रसाद, नत्थूलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें