एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मकान ढहा, महिला की मौत, पुत्र-पुत्री घायल

Banda Updated Sat, 15 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बबेरू। बेमौसम बारिश में कच्चा मकान ढह जाने से मलबे में दबकर महिला की मौत हो गई। पुत्र और पुत्री घायल हो गए। एसडीएम ने जांच टीम भेजकर मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के भभुवा गांव में बृहस्पतिवार की रात बाबूलाल रैदास का मकान ढह गया। अंदर सो रही बाबूलाल की पत्नी किदरिया (55) और उसका पुत्र धनेश (21) और पुत्री कोमल (18) मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने सभी को मलबे से बाहर निकाला। किदरिया की मौत हो चुकी थी। धनेश और कोमल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर कोमल को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। एसडीएम आरके श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के लिए टीम भेजी गई है। पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी।
उधर, कोतवाली क्षेत्र के टोलाकलां गांव निवासी नीतू (16) पुत्री लालबहादुर जहरीला पदार्थ खा लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रिफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें