एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दिवारी नृत्य से रैली का न्यौता दे रहे भाजपाई

Banda Updated Mon, 24 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। नरेंद्र मोदी की लखनऊ में दो मार्च को हो रही रैली की गूंज गांव-गांव तक पहुंचाने को भाजपाइयों ने तरह-तरह के तरीके अपनाए हैं। दिवारी नृत्य के जरिये गांवों में मजमा लगाकर रैली का प्रचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली को नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। बांदा से भी भारी भीड़ ले जाने के लिए भाजपाई गांवों में संपर्क कर रहे हैं। भाजपा नेता और छात्र संघ पूर्व अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने रैली के प्रचार के लिए बुंदेलखंड के लोकप्रिय नृत्य दिवारी नृत्य का सहारा लिया है। रंग-बिरंगी सांस्कृतिक वेशभूषा में लाठी से लैस ग्रामीणों का जत्था गांव-गांव में दिवारी नृत्य का प्रदर्शन कर रहा है। इसे देखने के लिए जब भीड़ इकट्ठा हो जाती है तो मोदी रैली में चलने का आह्वान किया जाता है। शुक्ल ने बताया कि 22 फरवरी से यह कार्यक्रम शुरू हुआ है। पहली मार्च तक चलेगा। रविवार को गिरवां, पन्ना, नरैनी, पुंगरी, शंकर बाजार, करतल, फतेहगंज और कालिंजर आदि में दिवारी नृत्य हुआ।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें