एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो लाख फिरौती वसूल कर पकड़ छोड़ी

Banda Updated Wed, 26 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नरैनी। कालिंजर थाना क्षेत्र के नौगवां गांव से शनिवार की रात अपहृत युवक लाला माली उर्फ भरोसी को परिजनों ने बदमाशों से दो लाख रुपये फिरौती देकर रिहा करा लिया है। घटना के समय अपहृत के साथ मौजूद युवक पर पहले ही अपहरण का मुकदमा दर्ज हो चुका है। अब दो सगे भाइयों समेत तीन अन्य पर भी दूसरी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन असलहाधारी बदमाशों ने लाला माली उर्फ भरोसी को गांव के बाहर से अगवा कर लिया था। बदमाशों ने अपहृत के साथी के जरिए संदेश भेजकर तीन लाख रुपये और खाना मांगा था। दूसरे दिन बदमाशों ने फिरौती की रकम बढ़ाकर 8 लाख कर दी। पुलिस तलाश में जुटी थी। उधर, परिजन भी अपहृत को सही-सलामत रिहा कराने के लिए कवायद कर रहे थे। इसी बीच सोमवार की आधी रात के बाद करीब 2 बजे बदमाश अपहृत लाला को बाइक पर बैठा कर लाए और गांव में उसके घर के नजदीक छोड़कर भाग गए। चर्चा है कि दो लाख रुपये वसूल कर पकड़ छोड़ी है। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। परिजन भी खुलकर कुछ बता नहीं रहे हैं।
उधर, कालिंजर थानाध्यक्ष अमर सिंह ने बताया कि रात में नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पुन्ना का डेरा (बड़हार का पुरवा) में पुलिस पार्टी ने बदमाशों को घेर लिया। बदमाशों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। थानाध्यक्ष ने दावा किया कि पुलिस के दबाव में बदमाश अपहृत को छोड़कर भाग गए। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि अपहृत के भाई सीताराम की तहरीर पर संग्राम सिंह व राजा बाबू पुत्रगण बलवान और उनके बहनोई लोटन सिंह के विरुद्ध धारा 307 टीए व 7 क्रिमिनल ला अमेंडमेंट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यह तीनों गाजीपुर (जसपुरा) थाना के निवासी हैं। इसके पूर्व इस मामले में सिकंदर पुत्र जाफर (नौगवां) के विरुद्ध धारा 364 आईपीसी का मुकदमा सोमवार को दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें