एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लापरवाही से 58 छात्राओं की छूटी बोर्ड परीक्षा

Banda Updated Sat, 08 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

अतर्रा। प्रधानाचार्य की लापरवाही के चलते जीजीआईसी की 58 छात्राओं की गृह विज्ञान की परीक्षा छूट गईं। छात्राओं और अभिभावकों के साथ तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। दोबारा परीक्षा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय हाईस्कूल गुमाई का परीक्षा केंद्र तथागत इंटर कालेज अतर्रा में है। परीक्षा से पूर्व गुमाई प्रधानाचार्य ने ब्लैक बोर्ड में परीक्षा स्कीम लिखी थी। इसी आधार पर यहां की छात्राएं परीक्षा दे रही हैं। छात्राओं को बताया गया था कि हाईस्कूल गृहविज्ञान व गणित प्रथम प्रश्न पत्र 21 मार्च को होना है। जबकि यह पेपर 6 मार्च को ही पहली पाली में हो गए। लापरवाही के चलते यहां की करीब 58 छात्राएं परीक्षा से वंचित हो गईं। छात्रा मेधा कुशवाहा, खुशबू, गीता, मालती, अंजू, अखिलेश कुमारी, बिट्टन, संगीता आदि ने बृहस्पतिवार को एसडीम एसके पुष्कर से अपनी व्यथा सुनाई। डीआईओएस को संबोधित ज्ञापन उन्हें सौंपा। प्रधानाचार्य रामानुज पर आरोप लगाया कि उनकी गलती की वजह से पेपर छूट गया। उधर, केंद्र व्यवस्थापक आरके कुशवाहा ने बताया कि हाईस्कूल प्रथम पाली में परीक्षा तीन विषयों की थी। गृहविज्ञान में 58 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहीं। इस मामले में अब वह कुछ नहीं कर सकते।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें