एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सदस्य पर लगाया पिटाई का आरोप

Banda Updated Wed, 12 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष और कुछ सदस्यों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। अध्यक्ष के पुत्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में सदस्य पर मारपीट, रुपये छीनने व धमकी देने का आरोप लगाया है। उधर, सदस्य ने शिकायत को फर्जी बताते हुए साजिश बताया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनोद जैन के पुत्र सौरभ जैन ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है वह तरन तारन जैन जूनियर हाईस्कूल से बीएसए कार्यालय जा रहा था। किरन कॉलेज चौराहे के पास नगर पालिका सदस्य श्याम मोहन धुरिया ने साथियों के साथ उसे रोक लिया और अभद्रता करते हुए मारापीटा। जान से मारने की धमकी दी और रुपये भी छीन लिये। अध्यक्ष विनोद जैन पुत्र को लेकर कुछ सदस्यों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। पुलिस ने उसका डाक्टरी परीक्षण कराया।
उधर, सदस्य श्याम मोहन धुरिया ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र मेें कहा है कि वह अध्यक्ष के भ्रष्टाचार के विरोध में शासन-प्रशासन को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग करता रहा। अपने समाचार पत्र में भ्रष्टाचार संबंधी खबरें प्रकाशित कीं। इससे नाराज अध्यक्ष ने उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी थी। इसी के नतीजे में उसके विरुद्ध तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें