बांदा/नरैनी। ट्रैक्टर पलटने से दबकर किसान की मौत हो गई। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बिल्हरका गांव निवासी मुलायम (30) पुत्र हरनाम सिंह रविवार की रात खेत में मजदूरी करने वाले मजदूरों को ट्रैक्टर-ट्राली से करतल छोड़कर वापस लौट रहा था। गांव के नजदीक मोड़ में ट्रैक्टर पलट गया। दबकर मुलायम की मौत हो गई। उधर, बाइक सवार कटरा मोहल्ला निवासी संतोष (32) मंगलवार सुबह कार की टक्कर से घायल हो गया। परसुराम तालाब निवासी अजय (14) पुत्र मुन्नीलाल मंगलवार को सुबह घर के नजदीक बाइक की टक्कर से घायल हो गया। बलखंडी नाका निवासी छोटू गुप्ता (30) सोमवार को काशीराम कालोनी (हरदौली) से बाइक पर घर आते चिल्ला चौराहे पर गिरकर घायल हो गया। एक ही बाइक पर देवीदीन (30) बिजलीखेड़ा व जगजीवनराम (36) स्वराज कालोनी, सीताराम (40) पीडब्ल्यूडी कालोनी मंगलवार को दोपहर सिविल लाइन आते समय गिरकर घायल हो गए। कालूकुआं निवासी अनुराग ठाकुर (28) व साथी भोले (26) मंगलवार दोपहर बाइक पर जेएन डिग्री कॉलेज से घर जाते समय गिरकर घायल हो गए। अतर्रा प्रतिनिधि के अनुसार बाइक सवार राजा तालाब (अतर्रा) निवासी जयप्रकाश (52) निवासी हीवर बाबा का पुरवा और राममिलन (45) व इंद्राज (32) सामने से आ रही दूसरी बाइक की टक्कर से घायल हो गए। तीनों को भर्ती कराया गया। नरैनी के नहरी गांव निवासी कुल्दीप (24) बाइक से गिरकर घायल हो गया। उधर औगासी रोड निवासी आशीष गुप्ता (25) और सुक्खन (25) बाइक से बांदा जा रहे थे। कार की टक्कर से घायल हो गए। विधायक विशंभर सिंह ने उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल भिजवाया। उधर, नरैनी के नहरी गांव निवासी कुलदीप (24) कस्बा आते समय बाइक से गिरकर घायल हो गया।