एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गेहूं चुराने की कीमत जान देकर चुकाई

Banda Updated Wed, 02 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ओरन। पड़ोसी दुकानदार के चंद मुट्ठी गेहूं चुराने की कीमत 12 वर्षीय बच्ची ने जान देकर चुकाई। गेहूं के बदले जान लेने वाले वृद्ध दुकानदार को पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश करने के बाद मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़िया खुर्द में सोमवार की शाम राममिलन की पुत्री पूनम पड़ोस में परमानंद पटेल की दुकान गई थी। उसके माता-पिता खेत गए हुए थे। दुकानदार के दरवाजे कुछ गेहूं सूखने के लिए पड़े थे। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की नन्हीं सदस्य पूनम को चंद मुट्ठी गेहूं चुराने की सूझी और उसने कुछ मुट्ठी गेहूं भर लिया। उसे ऐसा करते परमानंद की पत्नी गंगावती ने देख लिया और उसे पकड़ कर जमकर पीटा। पूनम किसी तरह जान बचाकर भाग निकली। गंगावती ने यह बात पति परमानंद को बता दी। इस पर परमानंद उलाहना देने पूनम के घर जा पहुंचा। वहां पूनम अकेली थी। माता निर्मला और पिता राममिलन खेत में थे।
आरोप है कि परमानंद पटेल और उसके साथी पूनम को घर से घसीट कर ले आए और नीम के पेड़ के पास लाकर बुरी तरह मारापीटा। पूनम ने वहीं दम तोड़ दिया। तो परमानंद उसे इसी हालत में छोड़कर चला गया। जानकारी पर खेत से लौटे पूनम के माता-पिता ने पुलिस को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी बबेरू यशवीर सिंह और थानाध्यक्ष प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूनम के पिता राममिलन की तहरीर पर परमानंद पटेल पुत्र रंजीत पटेल के विरुद्ध धारा 304 आईपीसी का मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन


मेधावी छात्रा का दुखद अंत
ओरन। चौथी कक्षा की छात्रा पूनम पढ़ने में तेज थी। गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में उसकी शिक्षा हो रही थी। मां निर्मला देवी ने बताया कि इस उम्र में ही पूनम काफी समझदार थी। घर के तंगहाल पर वह उन्हें (माता-पिता) को ढांढस बंधाती थी। मात्र दो बीघा खेती से परिवार का गुजारा नहीं हो पा रहा। ऐसे में पूनम के माता-पिता मजदूरी भी कर रहे हैं। निर्मला ने बताया कि उन पर साहूकारों का कर्ज भी है।

डीएम ने जताया खेद
बांदा। मासूम की हत्या के मामले में जिलाधिकारी शीतल वर्मा ने खेद जताया है। उन्होंने थानाध्यक्षों और उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अब ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। डीएम ने बताया कि बालिका के शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें