बांदा। चुनाव के मद्देनजर 752 से ज्यादा लोगों पर मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है। 54 अवैध असलहे व 128 कारतूस पकड़े गए हैं। प्रशासन ने 7914 लाइसेंसी असलहे जमा कराए हैं। 16,354 को शांतिभंग की नोटिस दी गई है। 11 हजार 140 पाबंद किए गए हैं। आबकारी विभाग ने चेकिंग में 719 लीटर अवैध शराब पकड़ी है। अपर पुलिस अधीक्षक स्वामी प्रसाद ने बताया कि पुलिस चुनाव में गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटेगी। उधर, डिप्टी कलेक्टर वैभव मिश्रा ने बताया कि बिना अनुमति जुलूस या समूह के साथ निकलने पर कार्रवाई की जाएगी। एग्जिट पोल प्रचार पर प्रतिबंध रहेगा। अबकी बार चुनाव एजेंट के साथ एक नामिनी भी हरेक विधानसभा में प्रत्याशी रख सकेंगे।