एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

खाकी बनी अनाथ बेटी की मददगार

Banda Updated Fri, 18 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। किसान की अनाथ बेटी के हाथ पीले करने में मदद का सिलसिला जारी है। खाकी ने भी बिटिया के ब्याह में दरियादिली दिखाई है। इलाके के थानेदार ने किराने का सामान दान दिया है। मुंबई के फिल्म निर्देशक ने भी मदद भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बघेलाबारी (फतेहगंज) में कर्ज और मर्ज से तंग आकर आत्महत्या कर बैठे किसान सुरेश यादव की अनाथ हो गई बेटी संगीता की शादी 21 अप्रैल को है। ‘अमर उजाला’ में खबरें छपने के बाद कई लोग अब तक मदद कर चुके हैं। अब फतेहगंज थानाध्यक्ष मुकेश पटेल ने शादी के लिए 50 किलो शक्कर, 20 किलो गुड़, एक टीन डालडा सहित तेल, मसाला इत्यादि सामान भेंट किया है। मुंबई के फिल्म निर्देश विक्रम शंकर ने 5000 रुपये, बांदा के सुनील कुमार सनी, भूपेंद्र सिंह (हस्तम) और सूर्य प्रकाश तिवारी ने 21-21 सौ रुपए दिए हैं। पूर्व में मदद कर चुके राजीव गांधी डीएवी प्रवक्ता डा. विवेक पांडेय ने सिंगल बेड, रजाई और गद्दा दिए हैं। गुरुवार को को संगीता का छोटा भाई विकास यादव मददगारों से मिला सामान लेकर गांव रवाना हुआ। समाजसेवी आशीष सागर साथ रहे। उन्होंने बताया कि अपने घर में गरीबी के चलते धरती पर सोने वाली संगीता ससुराल में बेड और गद्दे पर सोएगी। संगीता की शादी चित्रकूट जनपद के देवकली गांव में हो रही है। लोकसभा चुनाव लड़ रहे सपा प्रत्याशी और मिर्जापुर सांसद बाल कुमार पटेल का यह पैतृक गांव है। हैरत की बात यह है कि दुनिया मददगार बन रही है लेकिन गांव के कोटेदार का दिल अभी भी नहीं पसीजा।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें