एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

शादी में ननिहाल आई किशोरी के साथ गैंगरेप

Banda Updated Tue, 20 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मटौंध। कथित प्रेमी ने अपने साथियों के साथ ननिहाल आई किशोरी का घर से अपहरण कर लिया। गांव के बाहर बारी-बारी से दुराचार किया। हालत बिगड़ने पर युवक उसे छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने बेहोशी हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मटौंध क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी के पिता ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय बेटी अपने ननिहाल शादी में गई थी। रविवार की रात किसी ने दरवाजा खटखटाया। खोलने पर चार लोग किशोरी का मुंह दबाकर जबरन अपने साथ ले गए। गैंगरेप के बाद आरोपी उसके जेवर भी उतार लिए। गायब किशोरी की तलाश में परिजन निकले तो वह गांव के बाहर बेहोशी की हालत में मिली। उधर, पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। थानाध्यक्ष उमाशंकर यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता ने तहरीर में अपहरण व छेड़छाड़ की बात कही थी। उसकी तहरीर पर अरविंद, पप्पू, जीतू, पुष्पेंद्र उर्फ विजय के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों ने अब गैंगरेप की दोबारा तहरीर दी है। अरविंद, पप्पू व जीतू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, नामजद आरोपी पुष्पेंद्र के पिता मुन्ना ने तहरीर दी है कि किशोरी के परिजनों ने उसके पुत्र का भी अपहरण कर लिया है। वह सुबह से गायब है। थानाध्यक्ष ने इस संबंध में बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें