एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

संग्राम सिंह गैंग का ईनामी डाकू दबोचा

Banda Updated Mon, 26 May 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नरैनी। पुलिस ने 12 हजार रुपये के ईनामी दस्यु सरगना संग्राम सिंह गिरोह के हार्डकोर सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुए।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की रात घेराबंदी तोड़कर भाग निकले दस्यु संग्राम की तलाश में देर रात तक पुलिस गैंग की तलाश में नौगवां, मोतियारी, खरौंच के जंगल की काबिंग में जुटी रही। काबिंग से लौट रहे कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह ने सीताराम समर्पण महाविद्यालय की पुलिया के पास छिपे भल्लू सिंह उर्फ रवींद्र सिंह पुत्र इंद्रजीत (पड़मई) को दबोच लिया। उसके पास से 12 बोर देशी तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश दस्यु संग्राम सिंह गिरोह का हार्डकोर सदस्य है। दो माह पूर्व मोतियारी गांव में युवक के अपहरण में भी नामजद था। कोतवाली में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण और लूट आदि के एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
बलखड़िया गैंग का सदस्य गिरफ्तार
मानिकपुर (चित्रकूट)। मानिकपुर क्षेत्र में एसटीएफ ने बलखड़िया गैंग का इनामी डकैत रिंकू को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद एकनाली बंदूक बरामद हुई है। बहिलपुरवा निवासी शिवप्रसाद पटेल का बेटा दस हजार का इनामी रिंकू उर्फ लवकुश बलखड़िया गैंग का सक्रिय सदस्य है। एसटीएम के एसआई केशव चंद्र राय ने बताया शनिवार को रिंकू मानिकपुर के चूल्ही गांव में टहल रहा था। इसकी सूचना पर उसे गांव में ही घेर लिया गया। उसके पास से दो मोबाइल, एकनाली बंदूक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार रिंकू पर मानिकपुर थाना में आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें