एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दफीनेबाजों ने डाला केन के तट पर डेरा

Banda Updated Mon, 26 May 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खजाने की तलाश में यूपी-एमपी से आए
विज्ञापन
विज्ञापन

दफीनेबाजों के साथ देखे गए हैं दो हाथी
बांदा। केन नदी में संभावित खजाना होने से प्रशासन भले ही इनकार करे लेकिन यूपी और एमपी के चुनिंदा दफीनेबाजों ने खजाना के लिए डेरा जमा लिया। आधा दर्जन से ज्यादा कुशल गोताखोरों के साथ दफीनेबाज पूरी तैयारी के साथ आए हैं। उधर, सुरक्षा के मद्देनजर तैनात यूपी और एमपी पुलिस हटा ली गई।
मध्य प्रदेश से सटा कहला गांव खजाने को लेकर इन दिनों सुर्खियों में है। शनिवार को पहुंची अधिकारी की फौज ने अदना से होमगार्ड की बातों पर विश्वास करके नदी में भारी-भरकम बाक्स और खजाना होने की बात को खारिज करते हुए टैंकर बता कर पल्ला झाड़ लिया। नदी में तैनात पुलिस कर्मी भी हटा लिए। उधर, केन नदी में खजाना होने की खबर लगते ही केन नदी के तट पर यूपी-एमपी के चुनिंदा दफीनेबाजों का जमावड़ा शुरू हो गया। मध्य प्रदेश के हिस्से वाले पहरा गांव से कुछ दूर दफीनेबाजों ने डेरा डाल रखा है। ग्रामीणों के मुताबिक दफीनेबाजों के साथ आधा दर्जन से ज्यादा कुशल गोताखोरों के अलावा दो हाथी भी देखे गए हैं। सर्च लाइट और लोहे की जंजीर इत्यादि से भी दफीनेबाज लैस हैं। सुरक्षा के लिए कुछ स्थानीय बंदूकधारी भी साथ हैं। बेहद गोपनीय तरीके से रात के सन्नाटे में नदी का खजाना निकाल ले जाने की योजना है। उधर, पहरा (मध्य प्रदेश) पुलिस ने केन नदी तट पर दफीनेबाजों की सक्रियता से अनभिज्ञता जताई। चौकी प्रभारी का कहना है कि अगर ऐसा हुआ तो वह खुद जाकर मामले की छानबीन करेंगे। दफीनेबाजों को खदेड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें