एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में वृद्ध की मौत

Banda Updated Thu, 12 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। निमंत्रण से लौटे वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के भाई ने पड़ोसियों पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। उधर, अलग-अलग घटनाओं में किशोर और युवती ने जहर खाकर जान देेने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के कहला गांव निवासी पन्नालाल निषाद (50) मंगलवार को सुबह घर पर मृत अवस्था में मिला। भाई रामहित ने बताया कि सोमवार को शाम पन्नालाल दावत खाकर घर लौटा था। आरोप लगाया कि पड़ोसी युवक ने रास्ते में खाने के साथ जहर खिला दिया। बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व आरोपी युवक उसके घर में चोरी की नियत से आया था। परिजनों ने पकड़कर उसकी धुनाई कर दी। उधर, सुदिनपुर (चित्रकूट) निवासी केसर (20) पत्नी राजाभइया और छिपटहरी निवासी दीपू (16) पुत्र इंद्रभान ने सोमवार की रात जहर खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें