एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बारिश में जलभराव पर ईओ जिम्मेदार

Banda Updated Fri, 13 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। मासिक समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी ने नगर पालिका को 13वें वित्त आयोग की धनराशि बिना कार्ययोजना बनाए न निकाले जाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि बारिश के पूर्व नालों की सफाई हर हाल में हो जाए। जलभराव की शिकायत मिली तो अधिशासी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक में एडीएम आनंद कुमार ने साफ कहा कि ईओ अतिक्रमण हटवाने का फोटोग्राफ लेंगे। शहर के नालों की स्थिति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि मानसूनी बारिश से पहले सभी नाले हर हाल में साफ करें। बारिश के दौरान यदि किसी मोहल्ले में जल भराव की समस्या आई तो सीधे ईओ जिम्मेदार होंगे। उन्होंने तालाबों के अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। सीसी रोड निर्माण कार्यों में मानक व गुणवत्ता पर ध्यान रखने की हिदायत दी। कटे व सड़े गले फल बेचने वालों पर कार्रवाई करें। संक्रामक रोगों के बचने के लिए दवाओं का छिड़काव व फागिंग कराने को कहा। गौरतलब है कि अमर उजाला ने बारह जून के अंक में बारिश ने पहले नाले नहीं साफ कराए जाने की खबर बारिश से लगता डर, हो जाते बेघर शीर्षक से प्रकाशित की थी। इसके बाद आज एडीएम ने मानसूनी बारिश के पहले नालों की सफाई करा लेने का फरमान जारी किया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें