एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवस

Banda Updated Thu, 10 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा/अतर्रा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के स्थापना दिवस पर बुधवार को कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी कर संगठन की उपलब्धियां बताईं व पौधरोपण किया। जेएन डिग्री कॉलेज में सह जिला संयोजक संदीप द्विवेदी ने स्वामी विवेकानंद की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि परिषद राष्ट्र पुनर्निर्माण की भावना को लेकर छात्रों व समाज के बीच कार्य करता है। यह सतत् चलता रहेगा। कैंपस में पौध लगाए गए। दिनेश यादव, भानु मिश्रा, शिव प्रताप, अमित शर्मा, जितेंद्र सोनी, प्रसून शिवहरे, श्याम मोहन, सुमित भारद्वाज, कंधीलाल, विमल, अभिषेक, रविकांत मौजूद रहे। उधर, अतर्रा डिग्री कॉलेज कैंपस में संगोष्ठी में विभाग प्रमुख संतोष द्विवेदी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। रामानुज त्रिपाठी, पुष्पा वर्मा, रागिनी सोनी, रामजी, अक्षय द्विवेदी, नवनीत गुप्ता, दीपराज विक्रम, केके तिवारी, दद्दा श्रीवास, प्रशांत सिंह, राजीव लोचन त्रिपाठी, संदीप सोनी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें