बांदा। ‘डेवलपमेंट ऑफ लर्नर एंड टीचिंग लर्निंग प्रोसेस’ द्वितीय प्रश्नपत्र परीक्षा पांच छह छात्र-छात्राओं ने छोड़ दी। बीएड मुख्य परीक्षा में छह महाविद्यालयों के 501 परीक्षार्थी शामिल हुए। यह आठ अगस्त तक चलेंगी। परीक्षा से पूर्व स्टूडेंट्स की तलाशी ली गई।
पंडित जवाहरलाल नेहरू डिग्री कॉलेज को बीएड मुख्य परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। बृहस्पतिवार को पंजीकृत 506 में 501 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्राचार्य शुक्ल ने बताया कि उनके यहां पंजीकृत 87 में दो परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। 85 ने परीक्षा दी। इसी तरह साईं डिग्री कॉलेज (महोबा) के दो छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। 103 शामिल हुए। राजादेवी डिग्री कालेज के पंजीकृत 99 में 98 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। एकलव्य महाविद्यालय के 103 और शिवदर्शन महाविद्यालय (तिंदवारी) के 112 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
प्राचार्य ने बताया कि मुख्य गेट पर ही तलाशी ली जा रही है। मोबाइल पर प्रतिबंध है। छह सदस्यीय आंतरिक सचल दल भी कक्षों में परीक्षार्थियों पर नजर रख रहे हैं। परीक्षा में छह महाविद्यालयों के परीक्षार्थी शामिल हैं।