एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बिजली-पानी के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Banda Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बबेरू। बिजली-पानी व सड़कों की बदहाली के विरोध मेें अहार गांव बस स्टैंड के पास ग्रामीणों ने जाम लगाकर आवागमन ठप कर दिया। एसडीएम व पुलिस क्षेत्राधिकारी के समझाने-बुझाने पर एक घंटे बाद जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

समस्याओं से परेशान अहार गांव के ग्रामीणों ने शनिवार को दोपहर बांदा मार्ग पर अवरोध लगाकर आवागमन ठप कर दिया। उनका कहना था कि गड्ढे खोदने के बाद गांव में बिजली के खंभे नहीं लगाए गए। इनमें कई मवेशियों की गिरकर मौत हो गई। कई लोग घायल हुए। पेयजल ओवर हेड टैंक शोपीस बना है। आज तक इसमें पानी नहीं पहुंचा। सड़क की हालत भी खस्ता है। कोतवाली प्रभारी के समझाने-बुझाने पर ग्रामीण जाम खत्म करने को तैयार नहीं हुए। बाद में एसडीएम आरके श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी ने समस्या समाधान का भरोसा देकर जाम खत्म कराया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें