एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कमांडेंट ने डीआईजी से की सिफारिश

Banda Updated Mon, 11 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। बसपा नेता के हाथों ठगी और धोखाधड़ी का शिकार हुए फौजी ने अब सेना अधिकारियों की मदद से चित्रकूटधाम मंडल के नए डीआईजी से न्याय की फरियाद की है। इस पर फौजी के कमांडेंट आफीसर ने भी मदद की अपील की है। फौजी ने मुख्यमंत्री, गृह सचिव और डीजीपी को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदकोट (पंजाब) में तैनात भारतीय सेना में सूबेदार कृष्णा प्रजापति ने डीआईजी को संबोधित अर्जी में कहा है कि उसकी पत्नी और मासूम बच्चे बांदा शहर के बिजलीखेड़ा में रह रहे हैं। बृजेश प्रजापति (बसपा नेता) ने धोखाधड़ी करके एटीएम व चेक बुक के जरिए उससे 9.41 लाख रुपये हड़प लिए हैं। इसका मुकदमा बांदा शहर कोतवाली में धोखाधड़ी समेत कई धारा में दर्ज हुआ है। फौजी ने कहा है कि इस मुकदमे की विवेचना बांदा पुलिस से छीनकर हमीरपुर पुलिस को दे दी गई है। फौजी का कहना है कि मामले के आरोपी ने पुलिस अधिकारी पर दबाव बनाकर मुकदमा स्थानांतरित करा लिया है। हमीरपुर में आरोपी के रिश्तेदार हैं और पुलिस में पहुंच है।
फौजी ने कहा कि हमीरपुर में उसे न्याय नहीं मिलेगा। न ही मुकदमे की वादी उसकी पत्नी वहां आ-जा सकेगी। आशंका जताई कि आरोपी कोई भी अनहोनी घटना भी अंजाम दे सकता है। फौजी ने कहा कि बड़ी ठगी से वह और उसकी पत्नी मानसिक तनाव में हैं। डीआईजी से मांग की है कि मुकदमे की जांच बांदा पुलिस से ही कराई जाए।
विज्ञापन

उधर, फौजी कृष्णा प्रजापति के सैनिक अधिकारी (कमांडेंट आफीसर) गुधीर गर्ग ने भी सैनिक की अर्जी पर सबल संस्तुति करते हुए पुलिस अधिकारियों से सैनिक और उसके परिवार की मदद के लिए लिखा है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें