एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गणेश महोत्सव में बढ़ा उत्साह

Banda Updated Sat, 06 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा/कालिंजर। गणेश महोत्सव पर भक्तों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। शहर व ग्रामीणांचल में जगह-जगह सजी गणपति बप्पा की मूर्तिंयों के दर्शन को भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। पंडालों में कलाकारों द्वारा गणेश भजन की प्रस्तुति पर भक्त झूम रहे हैं।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगालीपुरा स्थित गजानन बाल समाज के पंडाल में शुक्रवार को गणेश महाआरती व प्रसाद वितरण में श्रद्धालु उमड़े। देर रात तक भजनों व जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। क्योटरा, जेल रोड, छिपटहरी व छोटीबाजार में भी दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ रही है। कालिंजर में पंडालों पर भव्य सजावट की गई है। गणपति बप्पा मोरया की गूंज सुनाई पड़ रही है। उधर, परमहंस अखाड़े में साप्ताहिक मानस का पाठ मंगलवार से शुरू हुआ। कालिंजर कटरा, रामनगर, सौता, मनीपुर,नाथू पुरवा के ग्रामीण पाठ में 12-12 घंटे की ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें