एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गुरुजनों को शिष्यों ने भेंट किए तोहफे

Banda Updated Sat, 06 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। शिक्षक दिवस पर समारोहों की धूम रही। पूर्व राष्ट्रपति डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद कर उनके चित्र पर फूल-मालाएं चढ़ाई गईं। वर्तमान और रिटायर्ड टीचरों को अफसरों, स्कूल प्रबंधकों और शिष्यों ने तोहफे देकर सम्मानित किया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में इसी वर्ष जून माह में रिटायर हुए 34 टीचर्स और पूर्व में राष्ट्रपति/राज्यपाल पुरस्कार पा चुके प्रधानाचार्य व टीचर्स को डीआईओएस एनडी वर्मा और प्रधानाचार्य मेजर एमके पांडेय ने सम्मानित किया। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में प्राचार्य डा.आरबी सिंह तोमर ने राधाकृष्णन के चित्र पर फूल चढ़ाए। छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों को तोहफे दिए। डा.विवेक पांडेय संयोजक रहे। सिद्दीक मेमोरियल पब्लिक स्कूल में (गूलरनाका) में टीचिंग मैनेजर डा.शबाना रफीक ने टीचर्स को गिफ्ट बांटे और बच्चों को संबोधित किया। टीचर हदिया करीम समेत स्टाफ मौजूद रहा। कांग्रेस कार्यालय में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। विधायक दलजीत सिंह और जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला ने रिटायर टीचर रामपाल अवस्थी, रामचंद्र शास्त्री, नागेंद्र सिंह और रामऔतार को सम्मानित किया।
जेएन डिग्री कॉलेज में विद्यार्थी परिषद ने टीचरों के माथे पर चंदन लगाकर अभिवादन किया। प्राचार्य डा.नंदलाल शुक्ल ने महाविद्यालय परिसर में स्थित विवेकानंद की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। जीआईसी बांदा में प्रभारी प्रधानाचार्य शिवमोहन ने राधाकृष्णन के चित्र पर फूल चढ़ाए। बीपी ओमर बालिका इंटर कॉलेज में रिटायर्ड टीचर निलोफर खान को विदाई देकर सम्मानित किया गया। उन्हें कुरान और अटैची भेंट की गई। प्रबंधक विजय ओमर, अध्यक्ष रामप्रकाश गुप्ता, प्रधानाचार्य लक्षणा पांडेय उपस्थित रहीं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक लवलेश सिंह ने आचार्यों को स्मृति चिह्न दिए। प्रधानाचार्य रामकृष्ण वाजपेयी उपस्थित रहे। राजा देवी डिग्री कॉलेज में डा.जुबैरुद्दीन सिद्दीकी और डॉ.प्रमोद शिवहरे की उपस्थिति में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्राचार्य शैलेंद्र सिंह ने आभार जताया। श्रीकृष्णा आइडियल स्कूल में सीपी दीक्षित, इमत्याज खां, डा.जेपी यादव, रामआसरे निर्मल, एचएल बाल विकास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य रामस्वरूप साहू, पंकज राणा आदि ने राधाकृष्णन के चित्र पर माला पहनाई। एसडीवीएम स्कूल आफ आयुर्वेद नर्सिंग, पनगरा में डॉ.एबी द्विवेदी, रिटायर्ड प्राचार्य माता प्रसाद शुक्ल, प्रधानाचार्य डा.मदनगोपाल वाजपेयी ने टीचरों को उनकी जिम्मेदारी याद दिलाई। भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज में बैंक प्रबंधक रामलखन कुशवाहा ने संबोधित किया।
विज्ञापन

बबेरू। जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ.अनिल कुमार ने प्रदेश के शिक्षा मंत्री का संदेश सुनाया। सुकदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय, उमाशंकर गुप्त लवकुश इंटर कॉलेज, सुकदेव सिंह इंटर कॉलेज में भी शिक्षक दिवस मनाया गया। गिरवां में शिक्षक दिवस पर शेरपुर के परिषदीय स्कूलों के बच्चों और टीचरों ने शिक्षक दिवस मनाया। पीएम का संबोधन सुना। छनियापुरवा, खोही आदि में भी आयोजन हुए। बिलगांव, अजीतपारा में भी शिक्षक दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें