एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सत्यापन के फेर में फंसी समाजवादी पेंशन योजना

Banda Updated Tue, 09 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। सत्यापन के फेर में फंसी समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों को जल्द पेंशन मिलने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। शासन द्वारा निर्धारित अवधि तक आवेदन पत्रों का सत्यापन नहीं हो पाया। अभी भी 28 हजार से अधिक आवेदनों का सत्यापन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने समाजवादी पेंशन योजना के तहत जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में 51,798 गरीबों को पेंशन देने का लक्ष्य रखा है। प्रत्येक लाभार्थी को 500 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जानी है। योजना शुरू होने के बाद समाज कल्याण कार्यालय में आवेदन करने वालों की भीड़ रही। कुल 1,16,623 आवेदन पत्र जमा हुए। नरैनी ब्लाक में 20,624, बिसंडा में 14,541, कमासिन में 12,334, महुआ में 20,356, बड़ोखर खुर्द में 16,843, बबेरू में 14,015, जसपुरा में 4,725 और तिंदवारी ब्लाक के 9,635 आवेदन शामिल हैं। नगर क्षेत्र में नगर पालिका परिषद, बांदा में 6,294, अतर्रा में 1996 और नगर पंचायत ओरन में 693, मटौंध में 1013, तिंदवारी में 1454, नरैनी में 754, बिसंडा में 898 व बबेरू में 848 आवेदन पत्र जमा हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत सचिव व लेखपाल और नगर क्षेत्र में नगर निकाय कर्मियों को सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निर्धारित समय सीमा के मुताबिक 15 अगस्त तक सत्यापन और 31 अगस्त तक सूची प्रकाशित कर आपत्तियों का निस्तारण किया जाना था। हालत यह है कि अभी 28,291 आवेदन पत्रों को सत्यापन भी नहीं हो पाया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें