एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ग्रामीण की पत्थरों से कुचलकर हत्या

Banda Updated Wed, 17 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कालिंजर। अनुसूचित जाति के लगभग 55 वर्षीय वृद्ध की घर से कुछ दूर पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी गई। शव खेत में छोड़कर हत्यारे फरार हो गए। तीन लोगों के विरुद्ध मृतक के पुत्र ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इनमें एक आरोपी मृतक की दूसरी पत्नी का भाई भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना कालिंजर थाना क्षेत्र के आनंदपुर (सढ़ा) गांव की है। मंगलवार को तड़के ठाकुरदीन कोरी शौच के लिए गांव से बाहर खेत की तरफ गया था। तभी उसकी वहां पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। मृतक के पुत्र नत्थू ने अपने ही गांव के और स्वजातीय हीरालाल पुत्र महादेव और उसके पुत्र संतोष तथा भूरा पुत्र तिजोला के विरुद्ध हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर मेें नत्थू ने बताया कि पत्थरों से मारे जाने के दौरान पिता की चीख पुकार सुनकर वह और उसकी सौतेली मां मुन्नी तथा जागेश्वर पुत्र बबुआ घटना स्थल की ओर दौड़े। इस बीच तीनों हत्यारों ने ठाकुरदीन के सिर पर पत्थर पटककर सिर कुचल दिया था। हत्या करने के बाद तीनों पूरब दिशा में नाले की तरफ भाग गए। सूचना देने पर क्षेत्राधिकारी नरैनी और थानाध्यक्ष एमपी वर्मा फोर्स के साथ घटना स्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर औपचारिकता पूरी करने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नत्थू ने बताया कि भूरा की बहन मुन्नी को करीब 20 वर्ष पूर्व ठाकुरदीन ने पत्नी बनाया था। भूरा इसी बात को लेकर ठाकुरदीन से रंजिश मानता था। नत्थू ने यह भी बताया कि भूरा ने एक बीघा जमीन हीरालाल कोरी को बेच दी थी, लेकिन इस जमीन पर ठाकुरदीन (मृतक) का कब्जा था। हीरालाल को कब्जा नहीं मिला इसलिए वह भी ठाकुरदीन से रंजिश मानता था। गौरतलब है कि मृतक के दो पत्नी हैं। पहली पत्नी का पुत्र नत्थू है। दूसरी पत्नी मुन्नी के दो पुत्र संतराम (12) और अनंतराम (10) और एक पुत्री हीरामन (6) है। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर तीनों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें