एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मंडलीय वालीबाल में मेजबान टीम भारी

Banda Updated Wed, 17 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा/बबेरू। आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज में मंडलीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में मेजबान टीम को दबदबा रहा। उधर, बबेरू के नरेंद्र सिंह का क्रास कंट्री रेस ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलीय वॉलीबाल का पहला मैच बांदा व हमीरपुर के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में बांदा ने हमीरपुर को 25-3 व 25-8 के अंतर से पराजित किया। दूसरे मैच में हमीरपुर ने चित्रकूट को 25-10 व 25-15 के अंतर से पराजित किया। बांदा व हमीरपुर के बीच फाइनल मुकाबले में मेजबान टीम ने हमीरपुर को 25-10 और 25-16 से हराया। निर्णायक सबल सिंह, शिव कुमार गुप्ता, वीरेंद्र सिंह चंदेल, रमेशचंद्र, शाहिद वली, रोहित शुक्ला और स्कोरर कृष्णदत्त शुक्ल व रणविजय सिंह रहे। कमेंट्री दिनेश प्रसाद ने की। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पांडेय ने बताया कि विजेता टीम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होगी। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा, उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
उधर, सुखदेव सिंह लवकुश महाविद्यालय, बबेरू के बीएससी छात्र नरेंद्र सिंह का 12.5 किलोमीटर ऑल इंडिया क्रास कंट्री रेस में चयन होने पर प्रबंधक चंद्रपाल कुशवाहा ने उसे ट्रैक सूट व 1100 रुपये का पुरस्कार दिया। खेल प्रशिक्षक अभिषेक द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिता केरल में 7 अक्तूबर को होगी। प्राचार्य नरेंद्र सिंह व टीचर्स ने कामयाबी पर खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें