एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

व्यापारियों का एडीएम को ज्ञापन

Banda Updated Mon, 22 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बबेरू। उद्योग व्यापार मडंल ने पांच सूत्री मांगे लेकर रविवार को डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की। ज्ञापन में कस्बे में पिछले दिनों हुई ताबड़तोड़ चोरियों का खुलासा करने, अघोषित बिजली कटौती बंद करने, दुर्गा महोत्सव व रामलीला के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने, डग्गामार वाहनों के लिए एक निश्चित स्थान चिह्नित करने की मांग शामिल है। अध्यक्ष कृष्ण कुमार, उपाधअयक्ष नीलेश कुमार गुप्ता, महामंत्री अमित कचेर, नरेंद्र कुमार गुप्ता, राजकुमार चौरसिया, बृजमोहन गुप्ता, धणेंद्र कुमार, अनिल कुमार, सुरेंद्र आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार जैन ने डीएम को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया कि छह माह पूर्व जल निगम ने मर्दन नाका (मनोहरीगंज) से मुख्य बाजार व छावनी चौराहा तक सीवर लाइन डाली। मानक के मुताबिक पाइप नहीं डाले गए। मात्र 6 इंच पाइप से गंदा पानी नहीं निकल सकेगा। दूसरी तरफ सीवर के नाम पर पूरी सड़क खोद डाली गई। ऊबड़-खाबड़ सड़क में राहगीर गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। पानी गिरने पर हालत और बदतर हो जाती है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें