बांदा। ससुराल में रह रहे युवक को पत्नी ने लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। छोटी बाजार निवासी संतोष गुप्ता (36) अपनी ससुराल मटौंध में रहता है। शनिवार को सुबह किसी बात पर विवाद होने के बाद लाठी से पति की जमकर धुनाई कर दी। उधर, छिबांव (गिरवां) निवासी दसिया (60) पत्नी चुनूबाद और उसकी बहू मिंता (40) पत्नी लोटन को शनिवार को सुबह पारिवारिक चार लोगों ने लाठी से पीटकर लहूलुहान कर दिया। उधर, बहन के घर कल्याणपुर से फतेहगंज आए चुन्ना पटेल (40) को मामूली विवाद में पड़ोसी चार युवकों ने लाठी से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज घायलों का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया।