एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्टूडेंट्स को बताए ट्रैफिक नियम

Banda Updated Sun, 16 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। यातायात माह में ट्रैफिक नियमों के प्रति राहगीरों में जागरूकता और उनके पालन की आदत डालने के लिए आयोजनों का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी मेें शनिवार को सभी स्कूल-कॉलेजों में यातायात गोष्ठियां करके छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही उनका पालन करने की शपथ दिलाई गई।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूलाें में प्रार्थना के बाद छात्र-छात्राओं को एक साथ पंक्तिबद्ध खड़ा करके प्रधानाचार्यों व अन्य टीचरों ने शपथ ग्रहण कराई। स्टूडेंट्स ने शपथ ली कि - ‘हम यातायात संबंधी सभी नियमों का पालन करेंगे। 18 वर्ष के पहले और बिना लाइसेंस वाहन नहीं चलाएंगे। हेल्मेट लगाकर ही वाहन चलाएंगे। वाहन चलाते समय उदंडता नहीं करेंगे। पैदल राहगीरों व साइकिल सवारों का सम्मान करेंगे। नशे में वाहन नहीं चलाएंगे। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे। निर्धारित व धीमी गति में ही वाहन चलाएंगे’।
आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज टीचर मंगल प्रसाद पांडेय, आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रिंसपल उर्मिला देवी, जीजीआईसी मेें प्रधानाचार्य शशिकला ने शपथ दिर्लाई। बबेरू में जेपी शर्मा इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ.अनिल कुमार सिंह ने यातायात के नियमों की जानकरी दी तथा पालन करने की शपथ दिलाई। अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, नीरज मिश्रा, राम मनोहर राव, राजेश तिवारी, संतोष सिंह, छेदीलाल, शिवचरण द्विवेदी, धर्मेंद्र, ओम प्रकाश निगम, लल्लन द्विवेदी, आदित्य तोमर, शिवगोपाल गुप्ता मौजूद रहे। महर्षि कन्या कॉलेज में शिविर में छात्राओं को यातायात की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य सीमा श्रीवास्तव ने यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया। पूनम रस्तोगी, शिवशंकर, रामहित, शरद, वरुण, सच्चिदानंद, संतोष, विजय गर्ग, मीना भारती मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें