एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मिटाकर दिलों से दूरियां प्यार करो

Banda Updated Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। कौमी एकता सप्ताह में बुधवार को दूसरे दिन महिला डिग्री कॉलेज में गोष्ठी हुई। कार्यक्रम संयोजक और महाविद्यालय की प्रवक्ता डॉ.सबीहा रहमानी ने - ‘रवायतों की चादर न तार-तार करो, इस गंगा-जमुनी तहजीब को न दागदार करो, सिर उठाएं जो नफरतें, उन्हें संगसार करो, मिटाकर दिलों से दूरियां सबसे प्यार करो’ कविता से कौमी एकता का पैगाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता डॉ.शशि भूषण मिश्र ने गांधी, सुभाष और लोहिया के विचारों की प्रसंगिकता बताई। डॉ.जेबा खां ने कहा कि जैसे रंग-बिरंगे फूल गुलदस्ता बनाते हैं, वैसे ही विविध धर्मों के लोग एक सूत्र में बंधकर राष्ट्र का उत्थान करते हैं। डॉ.पंकज सिंह ने सांप्रदायिक सौहार्द पर बल दिया। डॉ.अंकिता तिवारी, डॉ.नेहा जैन आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्राचार्य प्रभा श्रीवास्तव ने की। छात्रा नीलम मिश्रा, प्रतीक्षा वाजपेई, अनीता देवी, स्तुति शर्मा ने भी संबोधित किया। उर्दू प्रवक्ता दाऊद अहमद सहित प्रवक्ता डॉ.अंजू सोनकर, डॉ.दीपली गुप्ता सहित सुशील कुमार यादव, डॉ.मनोरमा यादव, डॉ.राकेश शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें