बांदा। बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती रंगारंग कार्यक्रमों से मनाई। शहीद स्थल भूरागढ़ दुर्ग शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। स्वराज शिक्षा सदन मेें सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। आरटीआई एक्टिविस्ट कुलदीप शुक्ला को प्रतीक चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को भी पुरस्कार मिले। जिलाध्यक्ष कैप्टन सूर्य प्रकाश मिश्र ने बुंदेली संस्कृति और लोक कला बचाने के लिए संकल्प का आह्वान किया। अध्यक्षता कर रहे चंद्रिका प्रसाद सक्सेना ‘कीर्ति’ और सीपी दीक्षित ‘ललित’ ने भी संबोधित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य डॉ.रवि शशि ने आभार जताया। शोभाराम कश्यप, कृष्ण बिहारी खरे, संजय निगम, विजय यादव आदि शामिल रहे।