एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सोनिया के जन्मदिन पर बिखरे कांग्रेसी

Banda Updated Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्म दिन का जश्न भी कांग्रेस नेताओें ने अलग-अलग धड़ों में बंटकर मनाया। हालांकि नक्सली आतंकी हमले मेें शहीद हुए सैनिकों के सम्मान में सोनिया गांधी ने आयोजनों पर रोक लगाने को कहा था लेकिन यहां उनके नाम का केक भी कटा और दलित बस्ती में भोज भी हुआ। अलबत्ता जिला कार्यालय में कार्यक्रम स्थगित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को सोनिया गांधी का 69वां जन्म दिन था। सोनिया गांधी ने शहीद सैनिकों के सम्मान मेें जन्म दिन न मनाने का फैसला किया था। जिला कांग्रेस कार्यालय में जन्म दिन का जश्न स्थगित कर दिया गया। जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, प्रदेश सचिव साकेत बिहारी मिश्र, पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद आदि ने शहीदों के अपमान की निंदा की। इस मौके पर एमयू दुर्रानी, रामरतन समुद्रे, शोएब रिजवी, पिप्पी चौरसिया, शिवदत्त अग्निहोत्री, राम मिलन शामिल रहे। उधर, शहर कांग्रेस ने बिजली खेड़ा में और महिला कांग्रेस ने विधायक विवेक सिंह के आवास पर केक काटे। शहर कमेटी ने दलितों के साथ सहभोज किया। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, शहर अध्यक्ष राज बहादुर गुप्ता सहित सैय्यद अल्तमश हुसैन, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, श्याम मोहन वर्मा, आदित्य सिंह, यशोदा, राज कुमारी, अर्चना आदि शामिल रहे।
उधर, विधायक विवेक सिंह के आवास पर महिला अध्यक्ष सीमा खान ने केक काटकर सोनिया की उम्रदराजी की कामना की। साथ ही संकल्प दिवस मनाया। इस अवसर पर ‘निर्भया कमेटी’ गठित हुई। इसमें सीमा खान, गीता रानी, अर्चना प्रजापति, सीमा गोस्वामी, शमीम बानो को शामिल किया गया। यह कमेटी महिला उत्पीड़न के विरुद्ध जागरूकता और महिलाओं की आत्मनिर्भरता व उनके हितों की रक्षा पर काम करेगी। सुदामा, रम्मी, पुष्पा, अर्चना, रानी, अरती, पूजा, सपना, आराधना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें