बांदा। अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान की क्षमता वृद्धि कार्यक्रम में ग्रामीणों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया। कमासिन ब्लाक सभागार में हुए कार्यक्रम में समाजसेवी लल्लूराम शुक्ल ने कहा कि घर की स्वच्छता से तन और मन स्वस्थ रहता है। प्रभारी बीडीओ सरवर यार खान ने स्वच्छ व स्वस्थ भारत निर्माण के लिए नई पीढ़ी को संस्कारित करने पर जोर दिया। परसौली ग्राम प्रधान रामनरेश ने ग्राम पंचायत को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। संस्थान संस्थापक गोपाल भाई ने बताया कि अन्य देशों की मुकाबले भारत स्वच्छता दृष्टिकोण से बहुत पीछे है। इस अवसर पर चकरेही, बुढ़ौली, जोरावरपुर, मवई, साड़ासानी, नरायनपुर, खेरा, औदहा, कुम्हेड़ा सानी, पछौंहा आदि गांवों के प्रधान, रोजगार सेवक, पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। संचालन परियोजना समन्वयक आशीष व विजय सिंह ने किया।