एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पड़ोसियों के साथ प्रदर्शन

Banda Updated Sat, 05 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। पुलिस लाइन के पास दो वर्षीय बच्चे की हत्या कर लाश पानी के गड्ढे में फेंकने का दूसरे दिन भी कोई खुलासा नहीं हुआ। परिजन इसे अपहरण और हत्या बता रहे हैं। शुक्रवार को परिजनों के साथ पड़ोसियों ने भी रोष जताया। प्रदर्शन करके क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन दिया और हत्या का शीघ्र पर्दाफाश करने की मांग की।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की रात जरैली कोठी निवासी सईद का दो वर्षीय पुत्र शहबाज घर से लापता हो गया था। अगले दिन सुबह उसकी लाश घर से कुछ दूर पानी भरे गड्ढे में मिली। माना जा रहा है कि अपहरण के बाद हत्या की गई है। नाराज परिजनों और पड़ोसियों ने प्रदर्शन के बाद ज्ञापन दिया। मांग की कि जिसने भी यह अपराध किया है उसे गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाए। प्रदर्शन की अगुवाई यूथ गैंग फार जस्टिस अध्यक्ष एएस नोमानी ने की। क्षेत्राधिकारी आशुतोष शुक्ला ने ज्ञापन लेकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। राजेश वर्मा, अकील खां, दीपू सोनामी, इरफान खां, सद्दाम खां, अंसार अहमद सिद्दीकी, शिवकुमार कोटार्य, काजल यादव, डा.एएस गौतम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें