एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

तालाब में मिली युवती की लाश

Banda Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बबेरू (बांदा)। तालाब में युवती की लाश उतराती मिली। पुलिस ने लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली प्रभारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामला संदिग्ध बताया। दूसरी ओर लड़की के पिता ने घटना को आत्महत्या बताया है। कहा कि मारपीट के एक मुकदमे में वह नामजद थी। वह कहती थी कि मुकदमा खत्म हो जाने के बाद ही वह शादी करेगी।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

कसबे में कमासिन रोड स्थित लौंगहाई तालाब में रविवार को सुबह लोगों ने लगभग 20 वर्षीय युवती की लाश उतराती देखी। कमासिन रोड निवासी रामनारायण सोनी पुत्र शंभू ने उसकी शिनाख्त करते हुए पुलिस को सूचना दी। रामनारायण का कहना है कि पुत्री सुमन ने तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली है। कोतवाली प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने लाश तालाब से बाहर निकलवाई और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णचंद्र सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी व कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असलियत सामने आएगी।
बांदा में पोस्टमार्टम में आए पिता रामनारायण सोनी ने बताया कि उसके तीन पुत्रियां और दो पुत्र हैं। रात में बड़ी पुत्री ने खाना बनाया था। रामनारायण के मुताबिक उसके बडे़ भाई लालजी ने उसके परिवार के कई लोगों के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। सुमन भी मामले में नामजद थी।
विज्ञापन

बबेरू मुंसिफ कोर्ट से सुमन समेत सभी को सजा हो गई। इसकी अपील उसने बांदा न्यायालय में की। इस समय वह सुमन की शादी के लिए लड़का तलाश रहा था। सुमन का कहना था कि पहले मुकदमा खत्म हो जाने दो। इसके बाद शादी होगी। वह शादी के बाद सजा होने पर ससुराल से आकर जेल नहीं जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें