एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बारिश हो गई तो सड़ जाएगा गेहूं

Banda Updated Mon, 28 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। मौसम ने पलटी मारी और पानी बरस गया तो भारी मात्रा में अनाज की बर्बादी होगी। गेहूं खरीद केंद्रों में गेहूं का भंडार खुले आसमान तले पड़ा हुआ है। ऐसी स्थितियों में सरकारी नुमाइंदों और किसानों दोनाें के ही माथे पर सिकन नजर आ रही है। खरीद न केंद्रों में जगह नहीं बचने की स्थिति में गेहूं की खरीद बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेहूं की हो रही खरीद के बाद गेहूं रखने के लिए लगभग हर केंद्र में जगह कम पड़ रही है। बानगी के तौर पर दोहतरा गांव के पीसीएफ के केंद्र में सैकड़ों की तादाद में गेहूं भरे बोरे और गेहूं के ढेर खुले आसमान तले पडे़ हैं। जगह कम पड़ जाने से केंद्र प्रभारी ने खरीद बंद कर दी है। यहां गेहूं बेचने आए किसानों की भीड़ है। कई-कई दिनों से किसान डेरा डाले हुए हैं। उनमें नाराजगी है। केंद्र प्रभारी का कहना है कि जगह न होने से खुले आसमान तले बोरे रखे गए हैं। अब तक लगभग 1200 कुंतल गेहूं खरीदा जा चुका है। इसकी उठान हो जाए तो खरीद फिर शुरू कर देंगे। क्षेत्रीय विधायक दलजीत सिंह ने इस अव्यवस्था पर नाराजगी और चिंता जताई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें