बांदा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.केएन श्रीवास्तव ने जरैली कोठी व कालू कुआं प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों को ड्राप पिलाकर पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की शुरुआत कराई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा.ओपी माहौर, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एसके वासवानी समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। सीएमओ ने कहा कि 18 से 22 जून तक कर्मचारी घर-घर जाकर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पिलियो ड्राप पिलाएंगे।
और पढ़ें