बांदा। उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति चेयरमैन वेद प्रकाश अग्रवाल और सचिव माला श्रीवास्तव ने बांदा जनपद के लिए कई पदाधिकारी नामित किए हैं। कुंवर समीर सिंह को चित्रकूटधाम मंडल का जिला सहायक सचिव नियुक्त किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष और सचिव द्वारा संयुक्त हस्ताक्षरों से जारी पत्र में कहा गया है कि रशीद अहमद उर्फ गुड्डू को सचिव (क्राइम रिपोर्टर अपराध), अतुल यादव को सचिव (वरिष्ठ प्रभारी), श्रवण कुमार तिवारी सचिव (जनता एवं पुलिस), पंकज गौतम सचिव (भ्रष्टाचार उन्मूलन), सुरेश कुमार गुप्ता सचिव (जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार), ब्रजेंद्र सिंह सचिव (जनसंपर्क एवं प्रचार-प्रसार), फूल सिंह सचिव (मुक्त बंदा एवं पुनर्वास), अजय सिंह कोषाध्यक्ष, तनु भाटिया महिला प्रभारी सचिव और बाबू सिंह निजी सचिव रीडर नियुक्त किए गए हैं। ब्यूरो
और पढ़ें