एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चुंगी या पार्किंग वसूली!

Banda Updated Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बांदा। सपा महासचिव ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बांदा जनपद में चुंगी वसूली की शिकायत की है। उप जिलाधिकारी पर वसूली कराने का आरोप लगाया है। उधर, उप जिलाधिकारी ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि पालिकाकर्मी पार्किंग शुल्क वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव राजेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि पूरे प्रदेश में कहीं भी नगर पालिका चुंगी नहीं वसूल रही लेकिन बांदा नगर पालिका क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों से अवैध वसूली कराई जा रही है। कई बार जिलाधिकारी को इस बारे में अवगत कराया गया लेकिन वसूली बंद नहीं हुई। पालिका कर्मी अनिल कुमार सहित कुछ लोगों को लगाकर अतर्रा चुंगी चौराहा, महोबा रोड, तिंदवारी रोड, चिल्ला रोड पर वसूली कराई जा रही है। सपा नेता ने कहा कि उन्होंने अवैध वसूली बंद कराई तो एसडीएम ने विरोध किया।
उधर, एसडीएम गिरीशचंद्र शर्मा ने बताया कि ठेका खत्म हो जाने पर नगर पालिका कर्मचारी पार्किंग शुल्क वसूल रहे हैं। चुंगी नहीं। कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि उन्हीं वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूले जो बांदा शहर में पड़ाव डालें या माल उतारें। नियमों के अनुसार ही शुल्क वसूला जा रहा है। कहीं भी गड़बड़ी की शिकायत मिलेगी तो दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। श्री शर्मा ने बताया कि पालिका फंड में पैसा नहीं है। निकाय कार्याें के लिए शुल्क वसूली भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें