एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नशीला जूस पिलाकर ट्रैक्टर ले उड़े

Banda Updated Sun, 01 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बबेरू (बांदा)। चालक को नशीला जूस पिलाकर वाहन चोर ट्रैक्टर ट्राली ले उड़े। किसान लखन सिंह पुत्र रामगोपाल ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसके पास सोनालिका ट्रैक्टर है। एक माह पहले प्रेशर ट्राली बनवाई थी। 22 जून को अज्ञात लोग बांदा से टेलीफोन टावर का सामान लाने की बात कहकर ट्रैक्टर भाड़े पर ले गए। बांदा में आरटीओ कार्यालय के पास ट्रैक्टर खड़ा कराकर जूस पीने लगे। चालक मिठाई लाल पुत्र ननकू (अरमार) को भी जूस पिलाया। जूस पीते ही कुछ देर में चालक बेहोश हो गया। वाहन चोर ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग निकले। तीसरे दिन चालक अचेत हालत में जौरही गांव के पास पड़ा मिला। होश आने पर उसने पूरी घटना बताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मोबाइल फोन नंबर के सहारे वाहन चोरों की तलाश शुरु कर दी है। ब्यूरो
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें