एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गांवों की गलियों में गूंजे सर्वशिक्षा के नारे

Banda Updated Sun, 15 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बबेरू/बड़ोखर बुजुर्ग। प्रधानाध्यापकों की बैठक में बच्चों को अधिक से अधिक संख्या में स्कूल लाने पर विचार हुआ। नामांकन मेला व प्रवेश उत्सव मनाने पर भी चर्चा की गई। उधर, तेरा व बड़ोखर बुजुर्ग गांव में सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलो रैली निकाली गई। ‘बालक हो या बालिका’ सभी को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरका में संकुल क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की शनिवार को बैठक हुई। बीआरसी सह समन्वयक शैलेंद्र मिश्रा ने स्कूल चलो अभियान की सफलता के लिए प्रधानाध्यापकों को सुझाव दिए। शासनादेश का हवाला देते हुए बताया कि परिवार का सर्वे करके घरों की दीवार में ईडी और सर्वे की तिथि रंगीन चाक से अंकित की जाएगी। अभिभावकों को जागरूक करने के लिए गांवों में 16 व 17 जुलाई को रैली निकालने और नामांकन मेला व प्रवेश उत्सव मनाने का सुझाव दिया। प्रत्येक बृहस्पतिवार को झंडा गान व स्काउट कार्यक्रम करने को कहा। प्रधान राजरानी व संकुल प्रभारी (मर्का) मोतीलाल ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को समय से विद्यालय पहुंचने पर जोर दिया। बैठक में उमेश तिवारी, विजयपाल सिंह, रामकिशोर पांडेय, राजबहादुर सिंह, राम सिंह, तिलकराज, गजराज, रामसजीवन, देशराज पाल, रामऔतार आदि उपस्थित रहे।
उधर, महुआ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय तेरा के स्कूली बच्चों को अर्जुनाह संकुल प्रभारी पंकज श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गाजे-बाजे के बीच गांव में निकली रैली में स्कूली बच्चे हाथों में स्लोगन लिखीं तख्तियां लिए नारे गुंजाते रहे। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक राजाभइया सिंह, महेंद्र कुमार, मीता चौधरी, बाबूलाल, श्यामसुंदर सोनी, सूर्यप्रकाश वाजपेयी आदि उपस्थित रहे। उधर, बड़ोखर बुजुर्ग में भी स्कूली ड्रेस पहने बच्चों ने रैली निकालकर जागरुक किया। नीता खरे, शाहीन बेगम, रेहाना खातून, कहकशा खातून, शशि गुप्ता, नीलम कुशवाहा आदि रैली में शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें