अतर्रा। नरैनी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव में रविवार सायं करीब चार बजे करंट से पिता की मौत हो गई तथा बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। पिपरहरी गांव निवासी मोहन सिंह की 18 वर्षीय पुत्री वर्षा रविवार शाम चार बजे घर में हीटर से खाना बना रही थी। हीटर तार कहीं से कटना होने से वह करंट की चपेट में आ गई । बेटी को बचाने दौड़ा मोहन सिंह (37) भी करंट की चपेट में आ गया,। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने वर्षा को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया तथा मौत की सूचना थाने में दी। एक अन्य घटना में बबेरू कस्बा निवासी शिक्षक अश्वनी (28) पुत्र ब्रज प्रसाद रविवार दोपहर घर में पंखा ठीक कर रहा था। इसी बीच वह करंट की चपेट में आ गया।
और पढ़ें
उधर बिसंडा थाना क्षेत्र के सिकलोढ़ी गांव निवासी मोतीलाल गुप्ता की पुत्री राधा (16) अपने ननिहाल बबेरू आई थी। रविवार सुबह कपड़े फैलाते समय तार में करंट की चपेट में आ गई। ब्यूरो