एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चयनित चार गांवों की विशेष पैकेज से बदलेगी तकदीर

Banda Updated Fri, 03 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

नरैनी (बांदा)। डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास के तहत चयनित चार गांवों में विशेष पैकेज से तकदीर बदलेगी। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी गांवों का सर्वे कर विकास की कार्य योजनाओं को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र के चार राजस्व ग्राम पंचायत शाहपुर (बरसंडा मानिकपुर) , पाही (बहादुरपुर कालिंजर), पहाड़ी माफी (मसौनी भारतपुर) तथा दिवली (पथरा) को अंबेडकर गांवों की तर्ज पर डॉ. राममनोहर लोहिया ग्राम समग्र विकास योजना के तहत चयनित किया गया है।
खंड विकास अधिकारी केएल सोनकर ने बताया कि सभी ग्राम विकास अधिकारियों, सेक्टर एडीओ, अवर अभियंताओं की बैठक कर वर्ष 2012-13 में शासन द्वारा संचालित समग्र विकास योजनाओं के तहत विकास संबंधी कार्य योजनाएं बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इन चारों गांवों में चहुुमुखी विकास होगा।
विज्ञापन

इसके तहत इंदिरा आवास, संपर्क मार्ग, विद्युतीकरण, सड़क, नाली, स्वच्छ शौचालय, पेयजल, तालाबों का सुंदरीकरण, स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र व विद्यालयों की स्थापना तथा पेंशनरों की सूची बनाने की कवायद में विभागीय अधिकारी व कर्मचारी जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें