मटौंध। बारिश से कच्चे मकान की दीवार ध्वस्त हो गई। खपरैल तले सो रहे दंपति और उनका युवा पुत्र घायल हो गए। गंभीर चोटें आने पर उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घुरहा थोक में बृहस्पतिवार की रात शंकर माली (50) और उसकी पत्नी कल्ली (45) और पुत्र जितेंद्र (20) एक ही कमरे में सो रहे थे। 15 वर्षीय पुत्री पूजा आंगन में सो रही थी। आधी रात को अचानक मकान की एक दीवार ढह गई। शंकर और उसकी पत्नी व पुत्र मलबे में दब गए। आंगन में सो रही पूजा ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। रामपाल, मंगल पाल, रामदास पाल, सुधीर सिंह, सुंदर सिंह इत्यादि समेत तमाम महिलाओं ने तीनों को बाहर निकाला। ब्यूरो
और पढ़ें