बांदा। छह वर्षीय वेद कन्या श्री कृष्णायनी राधा का जन्मोत्सव 28 अगस्त को सायं तीन बजे से संकटमोचन मंदिर में मनाया जाएगा। कार्यक्रम आयोजक विहिप जिला सत्संग प्रमुख स्वामी चेतनानंद जी महाराज के मुताबिक वेद कन्या ने एक वर्ष की आयु में संत गोदी में प्रवेश लिया था। इस कन्या को जन्म से ही चार वेद, छह शास्त्र, 18 पुराणों की श्लोक सहित गीता व रामायण के श्लोक कंठस्थ हैं। चतुर्वेद संस्थान वेद मंदिर अहमदाबाद के परमाध्यक्ष स्वामी गोविंदानंद जी ने तीन वर्ष की आयु में इस कन्या को वेद कन्या की उपाधि से सम्मानित किया था। चार वर्ष की आयु में इसे नई दिल्ली के वरिष्ठायन में सम्मानित किया गया। विहिप जिलाध्यक्ष अरविंद त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बादशाह सिंह व विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, कांग्रेस विधायक विवेक कुमार सिंह व पूर्व जिलाधिकारी चित्रकूट जगन्नाथ सिंह मौजूद रहेंगे। ब्यूरो