बांदा। भाजपा सदस्यता प्रमुख व क्षेत्रीय सह संयोजक ने सदस्यता अभियान का सत्यापन करते हुए लोकसभा चुनाव में भगवाध्वज फहराने का आह्वान किया। स्टेशन रोड पीली कोठी स्थित पार्टी कार्यालय में सदस्यता प्रमुख बाबूराम निषाद ने सभी मंडल संयोजकों व सदस्यता प्रभारियों के साथ बैठक कर अभियान की समीक्षा की। कहा कि मौजूदा अभियान में 20 फीसदी नवयुवक पार्टी से जुड़े हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यह शुभ संकेत है। पदाधिकारियों से एकजुट होकर जनसंपर्क अभियान चलाने की नसीहत देते हुए कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में दिल्ली में भगवा ध्वज फहराएगा। जिलाध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, बालमुकुंद शुक्ला, प्रभाकर अवस्थी, बलवान सिंह, देवमूर्ति, सुखसागर दीक्षित, मृत्युंजय चतुर्वेदी, आशु पालीवाल, विनय रजत, प्रेमनारायण द्विवेदी, राकेश तिवारी, उमाशंकर तिवारी समेत सभी मंडल संयोजक मौजूद रहे। ब्यूरो
और पढ़ें