बांदा। उत्तर प्रदेश जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन की बैठक बृहस्पतिवार को कार्यालय परिसर में हुई। बैठक में वर्षों पूर्व सेवानिवृत्ति कर्मचारी के देयकों का भुगतान लंबित होने तथा जलनिगम मुख्यालय के आदेशों का शाखाओं पर समय से अनुपालन कराने की नीति निर्धारण पर चर्चा की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश बिहारी पांडेय ने की। बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष आरएस गिरी, मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण यादव, अनंत प्रकाश, उदयभान सिंह, जीतेंद्र कुमार, बैजनाथ मौजूद रहे। ब्यूरो
और पढ़ें