बदौसा। ट्रेन पर चढ़ते समय प्लेटफॉर्म में गिरकर प्रसूता महिला की मौत हो गई। चित्रकूट निवासी पप्पन (35) पत्नी मुश्तकीम गर्भवती थी। वह डाक्टर को दिखाने यहां आई थी। उसका मायका भी यहीं है। रविवार को वापस लौटने पर कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर में चढ़ते समय पैर फिसल जाने से गिरकर बेहोश हो गई। भाई झामा ने बताया कि अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ब्यूरो
और पढ़ें