एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राफेल खरीद मामले में भाजपा का कांग्रेस पर हमला

अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Thu, 20 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

Next Article

राफेल खरीद मामले में सुप्रीम कोर्ट से मिली क्लीनचिट के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की घेराबंदी में जुटी भाजपा के बुुधवार को प्रदेश व्यापी आंदोलन में यहां भी भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर राहुल गांधी पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए उन्हें लोक सेवक (सांसद) पद से मुक्त किए जाने की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकमान के निर्देश पर भाजपाइयों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित दो पृष्ठ का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार को दिया। इसमें कहा गया कि दाखिल चार याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के बाद राफेल खरीद को पारदर्शी और नियमानुरूप पाया है, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इसके विरुद्ध दुष्प्रचार करते रहे। कोर्ट ने याचिकाओं को खारिज करते हुए यह भी कहा है कि खरीद समझौते पर किसी प्रकार का संदेह करने का कोई ठोस आधार नजर नहीं आया। वायु सेना ने खरीद प्रक्रिया में मानकों का पालन पूरा किया है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस की यूपीए सरकार ने अपने कार्यकाल में राफेल खरीद को लटकाए रखा। अब इस पर बेबुनियाद दुष्प्रचार किया जा रहा है। कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद यह साबित हो गया है कि राहुल गांधी और कांग्रेस ने इस मामले को सिर्फ अपने राजनैतिक हितों को साधने के लिए तूल दिया। ज्ञापन में मांग की कि देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करने और गंभीर झूठ बोलने के लिए राहुल गांधी को लोकसेवक पद से मुक्त किया जाए।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों की अगुवाई जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह ने की। संसदीय क्षेत्र के भाजपा संयोजक बालमुकुंद शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष संतोष गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष जगराम सिंह चौहान, सुमन तिवारी, निरुपमा सिंह, पीसी पटेल, राममिलन तिवारी, माताबदल, नरेंद्र सिंह नन्ना, राजेश गुप्ता, महेंद्र कछवाह, रमेश साहू, धीरेंद्र सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष आरिफ खां, मोहम्मद अहमद, धीरेंद्र सिंह, राहुल सिंह, संतू गुप्ता, राहुल द्विवेदी, शिवशंकर, प्रेमनारायण द्विवेदी, सुशील कुमार तिवारी इत्यादि शामिल रहे।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें